फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news son gave 60 thousand rupees contract for father murder in madhepura bihar police six arrested

Bihar News : इकलौते बेटे ने पिता की करवाई हत्या, 60 हजार रुपए की दी थी सुपारी; ऐसे खुला मामला

Sun, 16 Mar 2025 01:32 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 01:32 AM IST
सार

Murder Case : इकलौते बेटे ने अपने ससुराल पक्ष के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या के लिए सुपारी दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू किये। फिर पुलिस के खुलासे में पूरी कहानी सामने आ गई।

विज्ञापन
bihar news son gave 60 thousand rupees contract for father murder in madhepura bihar police six arrested
पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी

विस्तार

मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र में 13 मार्च को संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की सुपारी किलर से हत्या करवा दी। मृतक बुद्धू यादव के इकलौते बेटे सुकेश कुमार और उसके ससुराल पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिलाने के लिए 60 हजार रुपए में बदमाशों को सुपारी दी थी। पुलिस ने इस घटना खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बाजार से लौटने के दौरान गला रेत कर की थी हत्या 
घटना गुरुवार की शाम सुखासन वार्ड दो में हुई थी। जहां रानीपट्टी जाने वाली सड़क के मोड़ से करीब 30 मीटर दूर स्थित रामाधीन यादव के बांसबाड़ी में मृतक का शव बरामद हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 14 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने का चल रहा था विवाद 
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बेलारी थाना क्षेत्र के रानीपट्टी निवासी सुकेश कुमार, उसकी पत्नी काजल देवी, सौरव कुमार, विपिन यादव और भवानीपुर निवासी सौरव कुमार व सकलदेव कुमार शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की दोनों पुत्रियां अविवाहित थीं और परिवार पर उनकी शादी को लेकर आर्थिक दबाव था। बड़ी बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके कारण बुद्धू यादव अपनी जमीन बेचना चाहता था। इस बात को लेकर बेटे सुकेश कुमार और उसके ससुराल पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। संपत्ति बेचे जाने से रोकने के लिए सुकेश कुमार और उसके रिश्तेदारों ने 60 हजार रुपये में सुपारी देकर बुद्धू यादव की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 
हत्या की साजिश के तहत सुपारी किलर ने 13 मार्च को शाम में बाजार से लौटने के दौरान सुनियोजित तरीके से बुद्धू यादव को निशाना बनाया और उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त थे या नहीं।

पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी

पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed