फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News six criminals arrested in Supaul while planning murder weapons recovered Bihar police investigation

Bihar News: हत्या की साजिश रच रहे टॉप-10 अपराधी सहित 6 गिरफ्तार; कई अवैध हथियार भी बरामद

Thu, 06 Mar 2025 12:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Mar 2025 12:52 PM IST
सार

Crime news: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं। राघोपुर और त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई की तो टॉप-10 में शामिल अपराधी हत्थे चढ़ा।

विज्ञापन
Bihar News six criminals arrested in Supaul while planning murder weapons recovered Bihar police investigation
पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते एसपी।

विस्तार

सुपौल में त्रिवेणीगंज और राघोपुर थाने की पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिल कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने हत्या की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जिले का टॉप-10 अपराधी सुमन कुमार यादव भी शामिल है। एसपी शैशव यादव ने बुधवार की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमन यादव अपने गिरोह के साथ एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने छापेमारी की। सुमन यादव त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमियाही का रहने वाला है। अन्य गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार और रूपेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन कट्टा बरामद
एसपी शैशव यादव ने बताया कि अपराधियों से दो देसी पिस्टल और तीन देसी कट्टा बरामद हुए हैं। टीम ने इनके पास से पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दस मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी आरोपी हत्या की साजिश में शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी
एसपी ने बताया कि छापेमारी दल का नेतृत्व त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार कर रहे थे। जबकि दल में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, डीआईयू सेल के प्रभारी संजय यादव, त्रिवेणीगंज अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, राघोपुर थाना के एसआई रामबहादुर सिंह सहित अन्य शामिल थे।

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते एसपी।

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते एसपी।

 

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते एसपी।

पुलिस उपलब्धि की जानकारी देते एसपी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed