फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: sealed liquor bottles found during construction in madhepura bihar police station

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में थाना परिसर की मिट्टी के नीचे से मिली शराब की बोतलें, जानिए पूरा मामला

Sun, 27 Jul 2025 06:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 06:50 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा के एक थाना परिसर में भवन निर्माण के लिए खुदाई के दौरान अचानक शराब की भरी बाेतलें निकलने लगी। इसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और मजदूर हैरान रह गए। अब थाना परिसर से शराब की बाेतल मिलने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Bihar news: sealed liquor bottles found during construction in madhepura bihar police station
गम्हरिया थाना परिसर में खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर से मिली शराब की बोतलें

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना परिसर में चल रहे महिला बैरक भवन निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे दबाई गई शराब की सीलबंद बोतलें बरामद हुई। खुदाई के दौरान एक-एक कर कई शराब की बोतलें बाहर निकलने लगीं, जो पूरी तरह भरी हुई और सील अवस्था में थी। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शराबबंदी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में इस तरह से शराब का मिलना हैरान करने वाला है। बताया जा रहा है कि जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई थी।

विज्ञापन


2021 में जेसीबी से किया गया था विनष्ट
बताया कि वर्ष 2021 में इसी थाना परिसर में हजारों लीटर जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया था। नियमों के तहत, शराब की बोतलें तोड़कर उसे नष्ट किया जाना था, लेकिन खुदाई में मिली बोतलों की स्थिति देखकर साफ है कि कुछ बोतलें कभी नष्ट नहीं की गई और मिट्टी में ही दबा दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह शराब किसी आम व्यक्ति के घर से बरामद होती, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होती। लेकिन थाना परिसर से बरामद होने के बाद भी केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

विज्ञापन

गम्हरिया थाना परिसर में खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर से मिली शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खुदाई में मिली शराब को किया गया विनष्ट
गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि उस समय लगभग 4 से 5 हजार लीटर शराब को जेसीबी से नष्ट किया गया था। शनिवार को महिला बैरक निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान जो बोतलें मिलीं, उन्हें अब नष्ट कर दिया गया है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 2021 में यहां शराब विनष्ट की गई थी, संभवतः उसी दौरान कुछ बोतलें दब गई होंगी। अब जो बोतलें मिली हैं, उन्हें तत्काल विनष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed