फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Scuffle between advocate and client in Saharsa court advocates expressed displeasure over incident

Bihar News: सहरसा न्यायालय में अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच हाथापाई, घटना पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Mon, 09 Sep 2024 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

Saharsa News: घटना को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं उनके काम को प्रभावित करती हैं। कोर्ट में आए अन्य लोगों ने भी घटना को दुखद बताया और इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
Bihar News: Scuffle between advocate and client in Saharsa court advocates expressed displeasure over incident
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के व्यवहार न्यायालय में सोमवार को एक विवादास्पद घटना हो गई, जब एक मुवक्किल ने सीनियर अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह के साथ हाथापाई की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई की स्थिति को दर्शाया गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सिविल कार्य के लिए सीनियर अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह अपने कक्ष में बैठे थे। उस समय एक मुवक्किल जो कि उनके क्लाइंट का केस था, ने अचानक उनके साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई, जिसमें मुवक्किल ने अधिवक्ता के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
विज्ञापन

 
इस विवाद को देखकर आसपास बैठे अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया। अधिवक्ताओं ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि कोर्ट में ऐसी घटनाएं अशोभनीय हैं और इससे न्यायालय के कामकाज में विलंब होता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में समय लगना सामान्य है, लेकिन अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं उनके काम को प्रभावित करती हैं। कोर्ट में आए अन्य लोगों ने भी घटना को दुखद बताया और इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ बताया।

 
वायरल वीडियो के बारे में पता चला है कि कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था, जिनमें से कुछ ने वीडियो डिलीट कर दिया था, लेकिन कुछ ने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह घटना पहली बार इस तरह से सामने आई है और इसकी वजह से कोर्ट में माहौल काफी गर्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed