फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Saharsa young man had gone with his neighbor wife when she was in labor pain died road accident

Bihar News: पड़ोसी की बीवी को प्रसव पीड़ा होने पर साथ गया था युवक, सड़क हादसे का शिकार होने के बाद मौत

Fri, 21 Mar 2025 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 08:13 PM IST
सार

Road Accident: युवक पड़ोसी की बीवी को प्रसव पीड़ा होने पर उसके साथ गया था। वापस लौटते समय रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News Saharsa young man had gone with his neighbor wife when she was in labor pain died road accident
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में महिषी थाना क्षेत्र के सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग के बलुआहा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के ऐनी गांव निवासी रामप्रसाद चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र सर्वजीत कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के पिता रामप्रसाद चौपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गंगा शर्मा की बहु को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। उसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। पड़ोसी के नाते गंगा शर्मा के साथ युवक अपनी बाइक से सदर अस्पताल गया। शुक्रवार दोपहर बाद उसको एक नवजात शिशु का जन्म भी हुआ, जिसकी स्थिति काफी गंभीर थी। डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पड़ोसी गंगा शर्मा नवजात बच्चे को लेकर एंबुलेंस से पटना के लिए निकल गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुजरात में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, लोगों ने बिहार में किया हंगामा; सड़क जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सर्वजीत अपनी बाइक लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग में बलुआहा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सर्वजीत को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बलुआहा पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, शरीर पर मिले जख्म के कई गहरे निशान, साथ में था बेटा

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गई।  महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed