फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man died in Gujarat people create ruckus vaishali Bihar police murder case

Bihar News : गुजरात में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, लोगों ने बिहार में किया हंगामा; सड़क जाम

Fri, 21 Mar 2025 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

Murder Case : गुजरात में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों को इस बात की सूचना मिली तो वह लोग सीधे सड़क पर आ गये और सड़क जाम कर दिया। पुलिस के पूछने पर जब परिजनों ने सड़क जाम करने की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Young man died in Gujarat people create ruckus vaishali Bihar police murder case
सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के चौधरी बाजार निवासी युवक की गुजरात के सूरत शहर में संदिग्ध मौत के बाद ठेकेदार के द्वारा शव नहीं मंगाने से आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मस्जिद चौक-जढुआ मार्ग को साइबर थाना के पास जाम कर दिया। इस दौरान लोग ठेकेदार से युवक का शव मंगाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने फिर ठेकेदार से बात कर शव को मंगाने का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे बाद जाम हटाया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar: लालू परिवार हुआ हमलावर तो जदयू ने निकाली पुरानी तस्वीर, दावा- राष्ट्रगान में राजद सुप्रीमो बैठे हैं
विज्ञापन


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के चौधरी बाजार स्थित अपने ससुराल में रह रहे युवक बेगुसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम विलास साह के  पुत्र शशि साह (35) स्थानीय ठेकेदार के साथ तीन साल पूर्व गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करने गया था। युवक मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में रसोइया का काम करता था। दो दिन पूर्व परिजनों को ठेकेदार ने सूचना दी कि संदिग्ध स्थिति में शशि की मौत हो गयी है। जानकारी मिलने पर परिजन उसके शव को घर लाने के लिए कहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव लाने के लिए कहने पर ठेकेदार टाल मटोल कर रहा था। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की दोपहर मस्जिद चौक-जढुआ मार्ग को साइबर थाना के पास बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद से लोगों को समझा कर शांत कराया और फिर सड़क जाम को हटाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि मृतक काफी समय से अपने ससुराल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 चौधरी मोहल्ला में रहता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि गुजरात में किसी मजदूर की मौत के बाद शव को मंगाने के लिए लोगों ने सड़क जाम की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन किसी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है। परिजन द्वारा जानकारी देने पर शव मंगाने में पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed