फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime in Bihar Elderly woman murdered by slitting her throat in Muzaffarpur many deep injury marks found body

Crime in Bihar: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, शरीर पर मिले जख्म के कई गहरे निशान, साथ में था बेटा

Fri, 21 Mar 2025 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

Crime News: एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका बेटा भी था।

विज्ञापन
Crime in Bihar Elderly woman murdered by slitting her throat in Muzaffarpur many deep injury marks found body
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के जख्म के कई निशान मिले हैं। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुस्ता गांव का बताया जा रहा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार सिंह, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर बथान में सोई हुई थी। इसी दौरान घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम को बुलाई गई है। घटना जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुस्ता गांव की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान के अनादर को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद दायर, 28 मार्च को अगली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका महिला की पहचान 85 वर्षीय कलशा देवी के रूप में की गई है। मृतका महिला के कुल चार बेटे और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि मृतका बुजुर्ग महिला अपने एक बेटे रामनाथ यादव के साथ में रहती थी और वह रात को खाना खाने खाने के बाद सो गई थी। सुबह लोगों को नजर पड़ी, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।


यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी बिहार की राजधानी, वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग

बेटे ने बताया है कि हम सभी भाइयों में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और आसपास के किसी पट्टीदार से भी कोई विवाद नहीं चल रहा। घटना को किसने और कैसे अंजाम दिया, इसकी भी इस जानकारी हम लोगों को नहीं है। मामले में पुलिस इसके आरोपी की जांच करे। आरोपी को पकड़े कर मेरे मां के हत्यारे को गिरफ्तार करे।

मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर के बाहर के बथान में गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के कारणों की पड़ताल किया जा रहा है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया है। हत्या के बिंदु पर जांच किया जा रहा है। मृतका के बेटे के द्वारा बताया गया है कि उनका किसी से भी कोई भी विवाद नहीं है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed