फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : Saharsa BJP party president boycott announcement against ratnesh sada minister jdu nitish kumar

Bihar News : जदयू कोटे के मंत्री का भाजपा करेगी बहिष्कार, भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्यों किया गुस्से का इजहार?

Tue, 08 Apr 2025 12:33 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 12:33 AM IST
सार

BJP Party : बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू कोटे के एक मंत्री के खिलाफ बेहद नाराजगी है। सहरसा जिला भाजपा ने मंत्री रत्नेश सादा के बहिष्कार का एलान कर चुनावी रंग में भंग डाल दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Saharsa BJP party president boycott announcement against ratnesh sada minister jdu nitish kumar
भाजपा नेता और मंत्री सह जदयू नेता रत्नेश सदा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सूबे के मंत्री सह जदयू नेता रत्नेश सदा पर एनडीए के घटक दल भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अपमान करने का आरोप लगाया है। सोमवार की देर रात प्रेसवार्ता कर जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि समय आने पर बदला लिया जाएगा। मंत्री पर आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह एनडीए को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। एनडीए के संयोजक सह भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सोमवार की देर रात अचानक प्रेस वार्ता कर जदयू नेता व मंत्री रत्नेश सादा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। मंत्री रत्नेश सादा के सभी कार्यक्रमों का एनडीए कार्यकर्ता बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Ram Navami: महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए आरती में शामिल
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार को सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में अवर निबंधन कार्यालय के उद्घाटन समारोह को मंत्री रत्नेश सादा ने एनडीए का साझा कार्यक्रम न बनाकर जदयू का आयोजन बना दिया। इस कार्यक्रम में केवल जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए, जबकि एनडीए के अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित तक नहीं किया गया। यहा तक कि समारोह के बैनर पर बीजेपी या किसी अन्य सहयोगी दल के नेताओं का नाम तक नहीं था, न ही उनके झंडे नजर आए। इससे साफ जाहिर होता है कि मंत्री ने जान बूझकर कार्यक्रम को निजी राजनीतिक प्रचार का मंच बनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बूथ और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता पूरे समर्पण से एनडीए को मजबूत करने में लगे हैं, फिर भी मंत्री का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेसवार्ता के माध्यम से दिवाकर सिंह ने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी और अन्य एनडीए घटक दलों को नजरअंदाज कर केवल एक पार्टी के प्रचार को बढ़ावा देना गठबंधन धर्म के खिलाफ है। यदि ऐसा ही रवैया जारी रहा तो इससे एनडीए को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे मे उन्होंने भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं को पत्राचार करने का भी बातें कही है। इस प्रेसवार्ता के बाद सहरसा के राजनीति में भूचाल आ गया है। इधर कुछ राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि कार्यक्रम में सोनबरसा राज नगर पंचायत के सभापति सह भाजपा नेता मनीष कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लेकिन शायद भाजपा उसे सभापति के हैसियत से शामिल होना देख रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के इस प्रेसवार्ता का क्या असर सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed