फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : Retired soldier beaten minor girl Madhepura bihar police arrested

Bihar News : सेवा निवृत फौजी ने मासूम बच्ची को दीवार से पटका, स्थिति गंभीर; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 08:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Mar 2025 08:50 PM IST
सार

Bihar : नाबालिग सुबह-सुबह आम बगीचा जा रही थी, तभी सेवा निवृत फौजी ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये।  

विज्ञापन
Bihar News : Retired soldier beaten minor girl Madhepura bihar police arrested
आरोपी फौजी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में एक सेवा निवृत फौजी ने पांच साल की मासूम बच्ची की बेहरमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने आननफानन में बच्ची को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को सिर और आंख में गंभीर चाेट लगी है। बेकसूर बच्ची की पिटाई से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड दो की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


आम बगीचा जाने के दौरान की पिटाई 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाकर अपने साथ ले गई। पीड़िता रेशमी कुमारी की मां ने बताया कि उनकी बेटी आज सुबह रास्ते से अपने आम बगीचा में जा रही थी, तभी रिटायर फौजी पंकज झा ने उसे पकड़ लिया और टहलाने लगा। जब मां ने कहा कि रेशमी को स्कूल जाना है, तो आरोपी गुस्से में आ गया और बच्ची को पकड़कर बेरहमी से दीवार पर सिर पटकने लगा। मां ने जब अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें गर्दन पर हाथ देकर धकेल दिया और जूते से कुचल दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह घर में जाकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी को बचाने के पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा 
मासूम बच्ची की बेरहमी से की गई पिटाई को देखकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोग आरोपी की पिटाई की मांग कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ के गुस्से से बचाकर थाना ले गई। इस दौरान पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में रोष है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police : अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती, पटना में एक करोड़ की लूट; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि बच्ची का इलाज जारी है और उसके परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बच्ची फूल तोड़ने के लिए आरोपी के बगीचे में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed