{"_id":"675c2f64bc25d45f250100d6","slug":"bihar-news-minor-daughter-commits-suicide-case-as-soon-as-mother-missing-you-supaul-bihar-police-today-news-kosi-news-c-1-1-noi1372-2412766-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शाम को घर से निकली मां, सुबह में बेटी ने कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शाम को घर से निकली मां, सुबह में बेटी ने कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 13 Dec 2024 07:09 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 07:09 PM IST
सार
Suicide Case : एक नाबालिग लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों का कहना है कि बीती शाम से उसकी मां भी लापता है। उसके आत्महत्या करने पीछे मां का लापता होना है या कोई और वजह है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों में पसरा मातम।घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी प्राप्त करती पुलिस।
विस्तार
सुपौल में एक नाबालिग लड़की ने कमरे में बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना ललितग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडरा वार्ड 4 की है। मृतका की पहचान स्व संजीत मंडल की पुत्री संगम कुमारी (13) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
अचानक कमरे में आकार कर लिया सुसाइड
घटना शुक्रवार की सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतका की दादी उर्मिला देवी ने बताया कि संगम सुबह में घर का जरूरी काम कर अपने भाई-बहन के साथ दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच उसने अचानक आंगन आकर कमरा बंद कर दिया। उस समय आंगन में सिर्फ उसकी दादी मौजूद थी। थोड़ी देर बाद जब छोटी बहन किरण कुमारी विद्यालय जाने के लिए घर से किताब लेने गई तो कमरे का दरवाजा खोलते ही अपनी बहन को फंदे से झूलता देख शोर मचाते हुए दादी को आवाज दी। आवाज सुनकर दादी ने कमरे में जाकर देखा तो अपनी पोती को फंदे से झूलता पाया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर किसी तरह फंदे को खोलकर उसे नीचे उतारा। इतने में आसपास के लोग भी जुट गए और जांच के बाद लोगों को पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बीते शाम से ही गायब है मृतका की मां
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका संगम कुमारी की मां कंचन देवी घर से सटे एनएच 27 पर चाय और अन्य सामान का दुकान चलाती है। वहां मृतका संगम कुमारी सहित उसकी छोटी बहन भी कभी-कभार रहती थी और अपनी मां की मदद करती थी। इसी बीच गुरुवार की शाम मृतका संगम कुमारी की मां कंचन देवी घर में बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक घर वापस लौट कर नहीं आई। हालांकि, जाने के कुछ देर बाद अपनी बेटी को फोन कर उसने कहा कि तुमलोग खाना खाकर सो जाना, हम एक घंटे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
छह वर्ष पूर्व हुई थी मृतका के पिता की मौत
मृतका की दादी ने बताया कि संगम के पिता संजीत मंडल की मौत 6 वर्ष पूर्व ही पंजाब में बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन के दौरान गिरने से हो गई थी। उसके बाद से उनकी मां कंचन देवी घर के बगल में ही एनएच 27 के किनारे दुकान चलाकर गुजर बसर करती थी। दादी उर्मिला देवी ने बताया कि संगम दो बहन व भाई में सबसे बड़ी थी। छोटी बहन किरण कुमारी व भाई सौरभ कुमार पास के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद दादी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन किरण कुमारी व भाई सौरभ कुमार भी अपने बहन के शव को देखकर बेसुध पड़े थे।
जांच में जुटी स्थानीय पुलिस
घटनास्थल पर पहुंचे ललितग्राम थाना के पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया से घटना आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।