फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar sworn education department bihar acs s siddarth with flower pot

Bihar News: अपर मुख्य सचिव के सिर पर गमला! सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत में मिले गमले से ये क्या किया?

Mon, 26 May 2025 01:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 May 2025 01:00 PM IST
सार

Nitish Kumar : दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक के बीच से जल्दी निकलकर बिहार लौटने के कारण चर्चा में आए सीएम नीतीश कुमार फिर वायरल वीडियो में दिख रहे हैं। स्वागत के लिए मिले गमले को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखते हुए।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar sworn education department bihar acs s siddarth with flower pot
अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के सिर पर गमला रखते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस आ चुके हैं। सोमवार पटना के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एक कार्यक्रम शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत फूलों  का गमला देकर किया जा रहा था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने उनका स्वागत गमला देकर किया तो सीएम नीतीश ने तत्काल ही वह गमला उनके सिर पर रख दिया। मामला ज्यादा नहीं बढ़े, इसलिए अपर मुख्य सचिव तत्काल वहां से गमला लेकर बढ़ गए और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया। बिहार में स्वागत के लिए पुष्प कुछ की जगह गमला देने की परंपरा है। सोमवार को इस परंपरा का नया वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन


इधर, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में 2.87 करोड़ रुपये लागत के एनेक्सी भवन, 4.90 करोड़ रुपये लागत के वार्डेन ब्लॉक तथा 5.33 करोड़ रुपये की लागत के स्टार्टअप ब्लॉक का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

 

Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar sworn education department bihar acs s siddarth with flower pot
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभकिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहायक प्राध्यापक प्रबंधक रीतू नारायण, श्रीमती प्रीति सिंह, अशोक कुमार, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर संतोष कुमार झा एवं संजय कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
Bihar News: सीएम नीतीश के करीबी नेता ने आरसीपी सिंह पर साधा निशाना, कहा- पार्टी से विश्वासघात का मिला परिणाम

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान परिसर में स्थापित पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सिद्धार्थ ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। साथ ही शिक्षा मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान सुनील कुमार ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

बता दें कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की स्थापना 1973 में 'बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक डेवलपमेन्ट' के नाम से सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में शोध एवं प्रबंधन के उद्देश्य से की गयी थी। संस्थान में वर्तमान में प्रोफेशनल कोर्स जो कि स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर का है, संचालित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed