फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Jai Jha of Saharsa shines in singing show Sa Re Ga Ma Pa will reach his village with team today

Bihar News: सिंगिंग शो 'सारेगामापा' में छा गया सहरसा का ये लड़का, आज टीम के साथ पहुंचेगा अपने गांव

Thu, 12 Sep 2024 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

प्रतिभा कभी भी छिपी हुई नहीं रह सकती है। कभी न कभी हुनर बाहर निकल कर आ ही जाता है। यह बार-बार साबित भी होता रहा है। अब एक छोटे से गांव के लड़के ने इसे फिर से साबित कर दिखाया है। बिहार के छोटे गांव से निकला यह लड़का 'सारेगामापा' में छा गया।

विज्ञापन
Bihar News Jai Jha of Saharsa shines in singing show Sa Re Ga Ma Pa will reach his village with team today
जय झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग शो सारेगमापा में चयन के बाद अंतिम-12 में शामिल होने के बाद आज यानी गुरुवार को जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी जय झा सारेगामापा टीम के साथ अपने गांव पहुचेंगे। शो का प्रसारण 14 सितंबर से होगा। अभी जय का एक प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसमें...लगन, लगन, तुझसे लागी लगन गीत गाते जय नजर आ रहे हैं। शो के जज उनका हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सारेगामापा टीम उनके साथ उनके गांव सहित अन्य जगहों पर उनके साथ रह कर वीडियो शूट करेंगे। जय झा के पिता मधेपुरा जिले के जनता हाईस्कूल चौसा में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थापित जटेश कुमार झा ने बताया कि मुंबई से वह गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां से वह अपने गांव सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ गांव के लिए विदा होंगे। इस दौरान दरभंगा में भी स्थानीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। 
विज्ञापन




वहीं, बलुआहा पुल पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक रंजन सहित अन्य जय की अगवानी करेंगे। उसके बाद रास्ते में विभिन्न जगहों पर लोग स्वागत करेंगे। जय अपने कॉलेज एसएनएस आरकेएस कॉलेज भी जायेंगे। वहां संगीत विभाग में प्रो. गौतम सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अब जय टीवी पर प्रसारित होने वाले सारेगामपा के प्रसारण में नजर आएंगे। पिता जटेश कुमार झा ने बताया कि पहला राउंड बनारस से ही ऑनलाइन दिया था। दूसरा राउंड लखनऊ में आयोजित हुआ था, जिसके बाद तीसरा राउंड दिल्ली और चौथा राउंड मुंबई में सोमवार को हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसे सारेगमापा के द्वारा मेगा ऑडिशन के लिए रोक लिया गया था। अब वह अपनी प्रस्तुति देकर कई राउंड को पार करने के बाद वह फाइनल में पहुंचेगा। मालूम हो कि शहर के एसएनएस आरकेएस कॉलेज से संगीत विषय में प्रो. गौतम सिंह के मार्गदर्शन में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया। जय का बचपन से ही संगीत की तरफ झुकाव था। दादा उग्रमोहन झा स्थानीय देवी देवता पर आधारित कई भजन लिखते रहे हैं। उसके बाद मैं भी संगीत की शिक्षा प्राप्त कर संगीत शिक्षक के रूप में चयनित हुआ। 



ग्रामीण श्यामल किशोर झा, लाल झा, माधव सहित अन्य ने बताया कि यह गांव के लिए गर्व की बात है। जय का झुकाव संगीत की तरफ देख उसे कभी किसी ने रोका नहीं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सभी प्रोत्साहित करते रहे, जिसका आज परिणाम सामने आया है। जय ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंचगछिया निवासी सोहन झा से प्राप्त की। उसके बाद शहर के हटिया गाछी में संगीत की शिक्षा देने वाले गुरु रजनीकांत झा उर्फ रमन झा से ली और बीते चार साल से बनारस में आदित्य भंडारी के सान्निध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। 


वह बताते हैं कि सबसे पहले उसने लिटिल चैम्प्स में ऑडिशन दिया था लेकिन सफल नहीं हो पाया। वर्ष 2022 में इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया और फर्स्ट राउंड तक पहुंचा। वर्ष 2023 में सारेगामापा में ही ऑडिशन दिया और थर्ड राउंड के बाद आगे नहीं जा पाया। अब पुनः सारेगामापा में ऑडिशन देकर मेगा ऑडिशन के लिए चयनित हुआ है। चयन पर गांव से लेकर सभी सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed