फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: In Saharsa, a youth staged a fake robbery to help his friend, police arrested two accused

Bihar News: युवक ने दोस्त की मदद के लिए रची फर्जी लूट की घटना, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Tue, 12 Nov 2024 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में एक युवक ने दोस्त की मदद के लिए लूट की फर्जी घटना रच डाली और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: In Saharsa, a youth staged a fake robbery to help his friend, police arrested two accused
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थानाक्षेत्र के पूरब बाजार नलकूप रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर जांच शुरू की थी। शुरुआत में पुलिस को यह मामला लूट का लगा। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को फर्जी लूट की आशंका हुई।

विज्ञापन

 
इसके बाद पुलिस ने जब तथाकथित पीड़ित मो. नसीर से पूछताछ की, तो उसने यह स्वीकार कर लिया कि उसके साथ कोई लूट की घटना नहीं हुई थी। उसने बताया कि उसने अपने पिता से पैसे छिपाने के लिए यह फर्जी लूट की कहानी रची थी।
विज्ञापन

 
नसीर ने पुलिस को बताया कि उसके एक दोस्त मो. चांद की बीमारी के कारण वह उसे मदद करना चाहता था, लेकिन उसके पिता उसे पैसे नहीं देते थे। इसी वजह से उसने अपने दोस्त मो. नौशाद के साथ मिलकर लूट का ड्रामा रचा। नसीर ने पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपए निकाले और फिर उन पैसों और मोबाइल को अपने दोस्त मो. नौशाद के घर में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नसीर ने बताया कि वह जानता था कि उसके पिता पुलिस के पास जाने से रोकेंगे। लेकिन जब उसने घटना की जानकारी दी तो उसके पिता ने पुलिस से संपर्क नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद नसीर ने खुद ही पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस की जांच के दौरान उसका झूठ पकड़ा गया।

 
सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बातचीत दिखी, जिसके बाद युवक से सख्ती से पूछताछ की गई और उसने अपनी फर्जी कहानी का खुलासा किया। पुलिस ने फिर मो. नौशाद के घर से एक लाख रुपये और मोबाइल बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
मालूम हो कि नसीर के पिता मो नजीर नगर निगम चुनाव में सहरसा नगर निगम से महापौर पद के लिए चुनाव लड़ चुके थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed