{"_id":"67541314278333a5ef0e9faf","slug":"bihar-news-girl-found-injured-in-a-field-in-saharsa-suspected-to-be-attacked-with-a-sharp-weapon-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खेत में जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली युवती, धारदार हथियार से हमले की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खेत में जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली युवती, धारदार हथियार से हमले की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Dec 2024 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:49 PM IST
सार
Saharsa News: पुलिस ने बताया कि घायल युवती अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। युवती के बयान से घटना की सत्यता और हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले के महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव में एक 20 वर्षीय युवती को जख्मी हालत में बरामद किया गया है। पुलिस ने युवती को तत्काल इलाज के लिए महिषी पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में खेत में मिली युवती
जानकारी के मुताबिक, घायल युवती की पहचान नवहट्टा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव की निवासी ललिता कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव आई हुई थी। घटनास्थल गांव के एक खेत में पाया गया, जहां युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस जांच और अन्य पहलू
महिषी थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती पर जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों और संलिप्त व्यक्तियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। इसमें पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
युवती के होश में आने का इंतजार
पुलिस के अनुसार, घायल युवती अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। युवती के बयान से घटना की सत्यता और हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकती है।
वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस निर्मम हमले से स्तब्ध हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास छानबीन की जा रही है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने युवती के परिवार से संपर्क कर जानकारी जुटाई है। घायल युवती के बयान और चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।