फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Elderly man injured in road accident in Saharsa dies accident happened on 26th January

Bihar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, 26 जनवरी को हुआ था हादसा

Mon, 27 Jan 2025 01:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

बिहार के सहरसा जिले में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा 26 जनवरी के दिन हुआ था। बताया जा रहा है, 26 जनवरी के कार्यक्रम से प्रसाद खाकर लौटते समय हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Bihar News Elderly man injured in road accident in Saharsa dies accident happened on 26th January
मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के बाइपास पॉलिटेक्निक ढाला के समीप तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से जख्मी पान दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार की है, जिसका शव सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 40 सराही मोहल्ले के निवासी 65 वर्षीय बद्री पोद्दार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक पॉलिटेक्निक ढाला के समीप ही पान की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। मृतक अपने पीछे चार लड़का, दो लड़की सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक के भतीजा सुनील पोद्दार ने बताया कि रोज की तरह बीते 26 जनवरी को भी घर से खाना खाकर दुकान के लिए निकल चुके थे और दुकान खोलने के बाद उन्होंने दुकान के ठीक सामने 26 जनवरी के मौके पर झंडोतलन के बाद प्रसाद खाने जा रहे थे। बाइपास सड़क क्रॉस करने के दौरान पूरब की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार में एक बाइक सवार ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


जख्मी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सहरसा से सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में गमगीन का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मौत की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed