फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: eight year old girl murder in madhepura bihar police investigation

Bihar News: आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला डंठल; खेत में मिला खून से सना शव

Sat, 05 Jul 2025 01:23 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, madhepura
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, madhepura Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 01:23 PM IST
सार

Crime in Bihar: मधेपुरा में आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंठल ठूंसा हुआ था। जिससे आशंका जताई जा रही है दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: eight year old girl murder in madhepura bihar police investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत की है। शनिवार की सुबह एक आठ वर्षीय बच्ची का खून से लथपथ शव खेत में बरामद हुआ। बच्ची के निजी अंग में मकई का डंठल ठूंसा हुआ था, जिससे परिजनों ने दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की आशंका जताई है। इस जघन्य वारदात ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


अपनी मां के साथ बासा पर रहती थी मासूम
मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका की मां अपनी बच्ची और मां के साथ बासा पर रहती है, जहां वे हर साल तीन से चार महीने मक्का की फसल काटने का काम करती हैं। इसके बाद वे बिहारीगंज अपने घर लौट जाते हैं। शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ गौंछी चौक पर रामधुनि में रास लीला देखने गई थी। रात करीब 10 बजे नींद आने पर वे बासा लौट आए और सो गए। बासा पर मां-बेटी के अलावा वृद्ध नानी मौजूद थे। रात 12 बजे तक सभी सो चुके थे।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन


चरवाहे ने बासा से 200 मीटर दूर खेत में देखा शव

शनिवार सुबह चार बजे जब मां की नींद खुली, तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। मां ने सोचा कि वह शौचालय गई होगी और वापस सो गई। सुबह मवेशी चराने गए एक चरवाहे ने बासा से लगभग 200 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव देखा और शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। निजी अंग में मकई का डंठल ठूंसा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और दुष्कर्म के बिंदु पर भी जांच जारी है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed