फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News domestic dispute Saharsa woman committed suicide consuming poison she was mother of four children

Bihar News: घरेलू विवाद में 27 साल की महिला ने जहर खाकर दी जान, चार बच्चों की थी मां, पति प्राइवेट टीचर

Thu, 27 Feb 2025 02:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 02:34 PM IST
सार

Woman Committed Suicide: महिला ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया, जिसकी मौत निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गई। सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News domestic dispute Saharsa woman committed suicide consuming poison she was mother of four children
मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी-छोटी बातों पर और पारिवारिक जीवन में आए उतार चढ़ाव के बाद रिश्ते की डोर काफी कमजोर होते नजर आ रही है। सहरसा जिले में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें माता-पिता को अपने संतान का फिक्र नहीं रहता है तो संतान को माता-पिता या फिर अपने परिवार का मोह नहीं रह रहा है। लोग परेशानी से जूझने के बजाय आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला बनगांव थाना इलाके के चैनपुर गांव का है। एक महिला ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया, जिसकी मौत निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गयी। सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की पहचान चैनपुर वार्ड 14 निवासी अजय कुमार झा की 27 वर्षीय पत्नी सपना झा के रूप में हुई है। मृतका को चार संतान है, जिसमें एक छह साल की बेटी, दूसरा पांच साल का बेटा, चार साल की बेटी और तीन साल का बेटा शामिल है। मृतका के पति प्राइवेट टीचर हैं। 
विज्ञापन


पति ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उठी और हमने कहा कि जल्दी उठा कीजिए। इसके बाद कोई बात नहीं और फिर हम गांव मे बांस काटने के निकल गए। दोपहर बाद घर लौटे। इसी दौरान उसने जहर खा लिया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाने की कई बार कोशिश किया, लेकिन नहीं गई, जिसके बाद किसी तरह गांव में ही इलाज शुरू करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बनगांव पुलिस को सुचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि एक महीने पहले ही मृतिका के ससुर जो होमगार्ड में थे का निधन हुआ था। इस बाबत बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि महिला ने कोई दवाई खा ली थी। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed