फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Death of an undertrial prisoner in Madhepura Mandal Jail, family members accused of murder

Bihar: मधेपुरा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Tue, 26 Mar 2024 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

Madhepura News: मृतक के दामाद नंदन शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें जेल से किसी ने फोन करके बताया कि गुलसागर शर्मा के साथ मारपीट की जा रही है। जानकारी मिलने पर जब वह अन्य लोगों के साथ सुबह को सदर अस्पताल पहुंचे तो शव गाड़ी में रखा हुआ था।

विज्ञापन
Bihar News: Death of an undertrial prisoner in Madhepura Mandal Jail, family members accused of murder
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा मंडल कारा में सोमवार की रात एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मृतक गुलसागर शर्मा (45) सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया गांव का रहने वाला था। वह हत्या के आरोप में काफी दिनों से जेल में बंद था। कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
मृतक के दामाद नंदन शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें जेल से किसी ने फोन करके बताया कि गुलसागर शर्मा के साथ मारपीट की जा रही है। जानकारी मिलने पर जब वह अन्य लोगों के साथ सुबह को सदर अस्पताल पहुंचे तो शव गाड़ी में रखा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कैदी गुलसागर शर्मा की जमकर पिटाई की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 
परिजनों ने बताया कि जेल से अन्य कैदी ने कॉल कर बताया कि गुलसागार की पिटाई की जा रही है। उसके बाद सुबह वे लोग पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद अन्य कैदी आग बबूला हो गए और अंदर में हो-हंगामा करने लगे। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। वहीं, वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में प्रशासन की ओर से अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल सदर अस्पताल में काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed