फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news: brother raped minor sister in supaul triveniganj by luring with mobile; bihar police investigation

Bihar News : मोबाइल का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म; रिश्ते के भाई ने दी धमकी- किसी को बताया तो...

Fri, 20 Dec 2024 07:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Dec 2024 07:16 PM IST
सार

Rape case: मां की असामयिक मौत के बाद पीड़िता फुआ के घर रहती थी। फुआ दो-तीन दिन सहरसा गई थी। तब रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स ने रेप किया। वापस लौटने पर पीड़िता ने उसे जानकारी दी, लेकिन दो दिनों तक पंचायत में मामला रफा-दफा करने का प्रयास होता रहा।

विज्ञापन
Bihar news: brother raped minor sister in supaul triveniganj by luring with mobile; bihar police investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप रिश्ते में लगने वाले भाई पर है। घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकाया कि वह किसी को अगर बताएगी तो काट कर नदी में फेंक देगा। घटना दो-तीन पहले हुई। इसकी शिकायत शुक्रवार को ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के जन्म के दो माह बाद उसकी मां की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद फुआ ने गोद लिया। फुआ के घर ही उसकी परवरिश हुई और पीड़िता वहीं रहती है।
विज्ञापन


मोबाइल का लालच देकर दिया दुष्कर्म को अंजाम
बताया जा रहा है कि पीड़िता की फुआ जरूरी काम से सहरसा गई हुई थी। इसी बीच रिश्ते में भाई लगने वाले आरोपी युवक ने मोबाइल का लालच देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी दिया कि किसी को इस बारे में कोई जानकारी मिली तो काटकर नदी में फेंक देगा। हालांकि फुआ के घर लौटने पर पीड़िता ने उसे सारी जानकारी दी। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। घटना के बाद समाज में दो दिनों तक ग्रामीणों के बीच पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने त्रिवेणीगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, पीड़िता का दर्ज कराया बयान

इधर, पुलिस ने घटनास्थल से खून और स्पर्म से सना कपड़ा बरामद किया है। वही पीड़िता को 164 के बयान के लिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है। प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed