फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bpsc candidate died another critical road accident nh 106 madhepura bihar police investigation

Bihar News : NH-106 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बीपीएससी परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत; दूसरे की स्थिति गंभीर

Sun, 14 Sep 2025 04:47 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा में शनिवार की शाम तीन गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों भागलपुर से बीपीएससी की परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : bpsc candidate died another critical road accident nh 106 madhepura bihar police investigation
मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन

विस्तार

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मधुबन में NH-106 पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक और कार-ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

सुपौल का रहने वाला है मृतक 

मृतक की पहचान सुपौल जिले के झहुरा निवासी रामनंदन यादव के पुत्र चंद्रभूषण कुमार उर्फ पप्पू कुमार (36) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला वार्ड-8 निवासी अनिल कुमार का बेटा राज कुमार (26) है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक शनिवार को भागलपुर में BPSC की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए
मधुबन के पास सामने से आ रही कार और ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि चंद्रभूषण का पैर टूट गया और सिर पर गहरी चोट लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान चंद्रभूषण ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: '20 सीटें नहीं दी तो 100 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी'- मांझी का एलान, एनडीए में भूचाल



स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, घायल राजकुमार ने IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करता था। वह एक माह पहले छुट्टी पर घर आया था और प्रतियोगी परीक्षाओं में उसकी गहरी रुचि थी। मृतक चंद्रभूषण भी लंबे समय से BPSC की तैयारी कर रहा था।

दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। भर्राही थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश जारी है। मृतक चंद्रभूषण के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन

मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन

ये भी पढ़ें-Jitan Ram Manjhi : क्यों NDA को धमकी दे रहे जीतन राम मांझी? बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पद भी छोड़ेंगे!

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed