फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : BJYM and JDU party burnt effigy of Rahul Gandhi against protest against insult flag supaul bihar

Bihar: तिरंगा के अपमान पर भाजयुमो व जदयू कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, थाने में की शिकायत

Tue, 26 Aug 2025 09:29 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 09:29 PM IST
सार

Bihar : भाजयुमो और जदयू कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने घटना को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Bihar news : BJYM and JDU party burnt effigy of Rahul Gandhi against protest against insult flag supaul bihar
पुतला दहन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।पुतला दहन करते युवा जदयू कार्यकर्ता।

विस्तार

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक के वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार की शाम पहले भाजयुमो और फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में लोहिया नगर चौक पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने घटना को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कहा कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो थाना का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : संविदाकर्मी करेंगे आमरण अनशन, कहा- सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में बुलाकर एक साथ कर दें बर्खास्त
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता राहुल, प्रियंका एवं तेजस्वी यादव के सामने तिरंगे को पैरों से रौंदा गया, यह उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। ये लोग देश और तिरंगे झंडे का सम्मान नहीं कर सकते हैं। इस तिरंगे के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने खुद को कुर्बान कर दिया। आज इन महागठबंधन के नेताओं की अगुवाई में जिस प्रकार का कृत्य उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, उन सभी के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी दोषियों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व कर्ताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर रणधीर ठाकुर, आलोक कुमार, विमलेंदु ठाकुर, राजेश कुमार साह, विशाल कुमार मिश्रा, मनीष कुशवाहा, आदित्य कौशिक, राजेश कुमार मलिक, नीतीश यादव, मिथलेश साह, अभिमन्यु अग्रवाल, विजय, शिवा, मनीष चौधरी, बंटी गुप्ता, मो असलम, सौरभ, रामप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, घंटों परेशान रहे मरीज; कहा- बहुत हो रही परेशानी

वही युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रियंका यादव के नेतृत्व में पुतला दहन किया। कहा कि तिरंगे को कुचलना देश और देशभक्तों का अपमान है। यह शहीदों के प्रति भी विपक्ष के अनादर भाव को दर्शाता है। सुपौल समाजवादियों की धरती रही है और ऐसे कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सभी को चिह्नित कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, युवा जदयू प्रवक्ता सुनील सिंह, गगन ठाकुर, अनिल कुमार, सागर यादव, रमेश यादव, दीपक कुमार, बसंत कुमार, मुकेश कुमार, आरिफ शेख, हसीबुल रहमान, पवन दास, साजन कुमार, बलराम चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed