फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news : BJP party nityanad ray statement Operation Sindoor Convocation SSB training center supaul bihar

Bihar: देश सेवा के लिए समर्पित हुए एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के जवान; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले नित्यानंद राय

Sun, 25 May 2025 08:47 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 08:47 PM IST
सार

Bihar News: सुपौल के रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एक महिला सहित 56 प्रशिक्षु एसएसबी जवानों ने देश सेवा की शपथ ली।

विज्ञापन
Bihar news : BJP party nityanad ray statement Operation Sindoor Convocation SSB training center supaul bihar
एसएसबी जवानों के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री।परेड का निरीक्षण करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

विस्तार

सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत आसनपुर कुपहा स्थित सशस्त्र सीमा बल के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 8वीं बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। आरटीसी में अब तक पासिंग आउट परेड के दौरान हिस्सा लेने वाले केन्द्र या राज्य स्तर के पहले मंत्री थे। समारोह में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद, सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक रत्न संजय, रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल के उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा सहित बल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। वहीं परेड का निरीक्षण कर जवानों की निष्ठा और समर्पण की सराहना की। इसके बाद निशान टुकड़ी के साथ 56 नव आरक्षियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली, जबकि परेड में 206 प्रशिक्षुओं का मार्च पास्ट प्रदर्शन दर्शकों को खूब भाया। यह दीक्षांत समारोह प्रशिक्षुओं के लिए गौरव का क्षण बना। जिसमें सुपौल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और प्रबुद्धजन इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की एकता ने साबित किया, हम विश्व गुरु बनने को तैयार: मंत्री
समारोह में महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने जवानों को संबोधित करते हुए बल की परंपराओं, कर्तव्यों और सीमाओं की सुरक्षा में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। वही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार दिए। मौके पर नव आरक्षियों ने सामूहिक पिटी, मलखंभ, वोल्टिंग हौर्स और बेनेट फाइटिंग जैसी कलात्मक प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। इसके बाद अपने संबोधन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमाओं की सुरक्षा के साथ आंतरिक शांति और मानवीय सहायता में भी अहम भूमिका निभा रही है। नेपाल और भूटान सीमाओं पर एसएसबी की सतर्क उपस्थिति राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों और सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुंहतोड़ जबाव दिया। मैं और सेना या अर्धसैनिक बल का एक जवान अगर गांव में पहुंच जाएं तो लोग पहले जवान को पानी देंगे, बाद में मुझे। उन्होंने परेड कमांडर एवं 56 नवप्रशिक्षुओं में ओवर ऑल बेस्ट ट्रेनी सरस्वती एनएल को नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के 140 करोड़ लोग एकजुट रहे। केंद्र सरकार के हर निर्णय का स्वागत हुआ। इस एकजुटता ने साबित किया कि भारत विश्व गुरु बनने को तैयार है।
विज्ञापन



56 प्रशिक्षुओं में एकमात्र महिला सरस्वती एनएल रही परेड कमांडर, ओवर ऑल बेस्ट
 केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दीक्षांत परेड के अवसर पर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। वही मंत्री को दीक्षांत समारोह के दौरान मोमेंटों भेंट किया गया। परेड निकास एवं बैंड की अनुशासित प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दीक्षांत परेड समारोह में ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी, बेस्ट ट्रेनी इन इंडोर, बेस्ट ट्रेनी इन आउटडोर का अवार्ड का नवप्रशिक्षु सरस्वती एनएल को दिया गया। इसके अलावा बेस्ट फिरर आदित्य प्रताप सिंह, बेस्ट ट्रेनी इन ड्रिल एंड टर्नआउट, बेस्ट इन फिजिकल फिटनेस व बेस्ट ट्रेनी ओबस्टेकल्स अवार्ड विंस्टन एल, बेस्ट ट्रेनी इन स्पोर्टस सिखोनाह जैक्सन एन, बेस्ट ट्रेनी इन 16 किमी रन के सूरज बजरंग और बेस्ट टैलेंट अजय एलएमके को दिया गया। खास बात यह रही कि परेड कमांडर सरस्वती एनएल रही। जिनका मंत्री ने अपने संबोधन में विशेष सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed