फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Even after 36 hours, the police could not recover the head; the road was blocked

Bihar News: नृशंस हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई सिर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; जानें

Mon, 14 Apr 2025 05:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 05:51 PM IST
सार

Bihar: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने फोन पर प्रदर्शनकारियों से बात की और मामले की गंभीरता से जांच किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar news: Even after 36 hours, the police could not recover the head; the road was blocked
भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा गांव निवासी 40 वर्षीय निर्मल साह की नृशंस हत्या के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अब तक उनका सिर बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले को लेकर इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार देर रात निर्मल साह का सिर कटा शव फोरसाहा के पास मिला था। मृतक उसी स्थान पर फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। शव के पास सिर नहीं होने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और सिर की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पतरघट-मधेपुरा मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम के कारण यातायात पूर्णतः बाधित रहा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें: मिनी शराब फैक्टरी पर पुलिस ने मारा छापा, 'पुलिस' लिखा नंबर प्लेट बरामद; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पतरघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने फोन पर प्रदर्शनकारियों से बात की और मामले की गंभीरता से जांच किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और सड़क पर आवागमन बहाल हो पाया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed