फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Dowry: Married woman beaten to death for dowry in Supaul, in-laws fled from home

Bihar Dowry: सुपौल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Fri, 20 Sep 2024 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:20 PM IST
सार

Bihar Dowry Cases: सुपौल में दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीट कर मार देने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है और सभी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Dowry: Married woman beaten to death for dowry in Supaul, in-laws fled from home
मृतका गुड़िया देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुपौल जिले के वार्ड-12 गुदरी बाजार में दहेज के लिए पति और ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गुड़िया देवी (27) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2018 में शंकर साह से हुई थी। गुड़िया के परिवार का आरोप है कि दहेज के लिए उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता था और आखिरकार उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

विज्ञापन


मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि गुड़िया की शादी के वक्त पांच लाख रुपये दहेज में दिए गए थे। लेकिन शादी के बाद से ही पति शंकर साह और उसके परिवार वाले अतिरिक्त चार लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। गुड़िया से अक्सर इसको लेकर मारपीट की जाती थी। जब ससुराल वालों ने शंकर की एक गाड़ी जब्त हो जाने पर उसके लिए डेढ़ लाख रुपये की और मांग की, तो मारपीट और बढ़ गई।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि गुड़िया को पहले मायके ले जाया गया, लेकिन उसकी सास सुनीता देवी के आश्वासन पर उसे ससुराल भेजा गया। बीते गुरुवार को ससुराल वालों ने गुड़िया की मौत की सूचना दी। जब मायके वाले सुपौल पहुंचे तो पाया कि ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर सुपौल सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की सास सुनीता देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुपौल-सहरसा मुख्य सड़क को करीब एक घंटे के लिए जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed