फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: Sensation due to finding the dead body of an unknown youth in Ward 34 of Saharsa

Bihar Crime: सहरसा के वार्ड 34 में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

Thu, 19 Jun 2025 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने आसपास के इलाकों में युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि मृतक किस दिशा से आया और किन परिस्थितियों में वारदात हुई। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Sensation due to finding the dead body of an unknown youth in Ward 34 of Saharsa
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की वेशभूषा और कपड़ों से वह मजदूर प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी मौत हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है और साक्ष्य एकत्र कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में मिला युवक का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका; परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के इलाकों में युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि मृतक किस दिशा से आया और किन परिस्थितियों में वारदात हुई।

घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, बजरंगी कुमार और सनोज वर्मा मौजूद रहे। स्थानीय वार्ड पार्षद सिंकु सिन्हा ने बताया कि मृतक युवक उनके वार्ड का नहीं प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed