Bihar Crime: सहरसा में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक की पीट-पीट कर हत्या, रास्ता और मकान प्लास्टर को लेकर हुआ विवाद
बिहार के सहरसा में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला बैजनाथपुर थाना एरिया के खजुरी गांव का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रास्ता और मकान के प्लास्टर को लेकर हुए विवाद में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जवाहर पासवान की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी फूल कुमारी ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मिस्त्री-मजदूर के साथ गली में ढलाई का काम करवा रही थी।
इसी दौरान पड़ोसी सरोज कुमार, सनोज कुमार, रमेश पासवान और राजकुमारी देवी सहित दस अज्ञात लोग जो हथियार से लैस थे, अचानक आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। बाल पकड़ कर घसीटने लगे। हल्ला करने पर मेरे पति किशनगंज जिले से उद्योग विभाग के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त जवाहर पासवान बाहर निकल कर मुझे बचाने आए तो सभी ने उन्हें पकड़ कर लोहे के ग्रील पर मारने लगे। सभी तब तक मारते रहे, जब तक वह मर नहीं गए। जब मेरा बेटा आया तो गोली चला दी।
परिजनों ने बताया कि पड़ोसी रमेश पासवान को मृतक के पूर्वजों ने ही जमीन दिया है, जिस पर वह बसा है। घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बैजनाथपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
मृतक के पुत्र राज सागर ने बताया कि बुधवार से उसके घर की गली में प्लास्टर हो रहा है। पड़ोसी रमेश पासवान जिसे मेरे ही पूर्वज जमीन दिए थे। उसे दो दिन पहले ही सूचना दी गई थी, जो गली का प्लास्टर हो रहा है। आप लोग तब तक पीछे के रास्ते से निकलना और घर आना। प्लास्टर होने से दोनों आदमी को फायदा होगा, बुधवार को प्लास्टर हुआ।
वहीं, आज यानी गुरुवार को रमेश पासवान के दोनों बेटा आए और गाली- गलौज देते हुए कहा कि गली तुम्हारे बाप का है। जो इधर से नहीं आएंगे जाएंगे। इस पर पापा ने दोनों को समझा दिया कि इससे सभी को फायदा होगा, जिसके बाद सभी मिलकर मारपीट करने लगे।
पत्नी की दवाई लेने गए व्यक्ति के साथ मारपीट
सहरसा जिले के कोपरिया स्टेशन पर बुधवार रात यात्री मानसी थाना क्षेत्र के धमाहरा निवासी रणवीर सादा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी का दवाई लेने पटना जाता, जिसके कारण वह कपाड़िया स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सवार होकर सिमरी बख्तियारपुर आ रहा था। जहां कापड़िया स्टेशन पर ट्रेन आधे घंटे के लिए रुकी रही।
इसी दौरान दो अपराधी ट्रेन में चढ़े और मोबाइल की मांग की। नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। देर रात ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन में छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर यात्री के साथ जमकर मारपीट की। जख्मी ने गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में यात्री गंभीर रूप से जख्मी यात्री को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां जख्मी यात्री का इलाज चल रहा है।
जख्मी रणवीर सादा ने बताया कि वह धमहारा घाट स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से जनहित ट्रेन पकड़ने सिमरी बख्तियारपुर आ रहे थे। कोपरिया स्टेशन पर वह ट्रेन तकरीबन आधा घंटे रुकी हुई थी। उसके बाद जब कोशी एक्सप्रेस ट्रेन पास की और पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी मिली, उसी दौरान दो बदमाश ट्रेन में चढ़े और हमको अकेला पाकर मेरे पास आए और मोबाइल छिनतई करने लगे। जब इसका विरोध किए तो हम पर गोली चला दिया। उसके बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया और मोबाइल लेकर भाग गया। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी ने बताया कि मारपीट की घटना और गोली चलने की घटना की जानकारी नहीं मिली है।