फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: Mob beat a young man to death on suspicion of theft family alleges conspiracy

Bihar Crime: भीड़ ने चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप; जानें

Sat, 30 Aug 2025 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि अमोद शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मधेपुरा से दवाई लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान जागीर टोला में उन्हें बुचन ऋषिदेव, पानो देवी, कारी ऋषिदेव समेत 10-12 अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि स्कूल के पिलर में बांधकर उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

विज्ञापन
Bihar Crime: Mob beat a young man to death on suspicion of theft family alleges conspiracy
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले में भीड़ ने चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव स्कूल परिसर में पिलर से बांधकर छोड़ दिया गया। शनिवार की सुबह परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव जागीर टोला वार्ड-12 की है। मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र के गिदराही निवासी जामुन यादव के बेटे अमोद कुमार (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप
परिजनों ने बताया कि अमोद शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मधेपुरा से दवाई लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान जागीर टोला में उन्हें बुचन ऋषिदेव, पानो देवी, कारी ऋषिदेव समेत 10-12 अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि स्कूल के पिलर में बांधकर उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे बाबुल कुमार ने कहा कि मेरे पापा मवेशी खरीद-बिक्री का काम करते थे। चोरी जैसी किसी घटना में शामिल नहीं थे। झूठा आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। अब मैं और मेरी चार बहनें बेसहारा हो गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के झड़प ने पकड़ा तूल, विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का पक्ष
आरोपी बुचन ऋषिदेव ने दावा किया कि रात करीब एक बजे चार चोर घर में घुसे थे। खड़बड़ाहट सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। उनमें से एक को पकड़कर पहचान के लिए कारी ऋषिदेव के दरवाजे पर ले जाया गया। इसके बाद भीड़ जुटी और मारपीट शुरू हो गई। उसने कहा कि किसने पीटा, इसकी जानकारी उसे नहीं है। भर्राही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed