{"_id":"677e2fbf8e9fcd5d4c05d8d0","slug":"bihar-crime-minor-girl-returning-home-from-field-raped-two-accused-arrested-police-engaged-in-investigation-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: खेत से घर लौट रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: खेत से घर लौट रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jan 2025 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:27 PM IST
सार
Saharsa Crime: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम खेत से घर लौट रही एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी, जिसका उसने विरोध किया था। दरअसल, मंगलवार की शाम को नाबालिग लड़की घास काटने गई थी। जहां आरोपियों ने उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। इसी दौरान लड़की बासबिटी में बेसुध मिली, जिसके बाद उसे घर लाया गया और पतरघट थाना को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। देर रात लगभग तीन बजे पीड़िता और आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल दोनों विधि से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
‘भाई को मोबाइल देने गई थी पीड़िता’
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घास काटने के बाद वह घर आ गई थी। उसके बाद वह खेत में पटवन कर रहे भाई को उसका मोबाइल देने गई थी। खेत पर उसको मोबाइल देकर वापस लौट रही थी तो आरोपियों ने जबरदस्ती ले जाकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने कहा कि घटना के बाद आरोपी के परिजन देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इधर, सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच होने के बाद पुलिस उसे अपने साथ बयान के लिए न्यायालय ले गई। जहां पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।