फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: In Saharsa, criminals snatched chains from several women at knife point, also stole bikes

Bihar Crime: सहरसा में अपराधियों का तांडव; चाकू की नोक पर कई महिलाओं से चेन झपटी, बाइक भी चोरी की

Sun, 13 Oct 2024 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

Saharsa Crime: सहरसा में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बीते दो दिनों में क्षेत्र से हथियार के बल पर लूट और चोरी की कई वारदातें सामने आईं हैं। यहां तक कि मंदिर भी अब सुरक्षित जगह नहीं रह गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Crime: In Saharsa, criminals snatched chains from several women at knife point, also stole bikes
पीड़ित सचिन कुमार से बाइक और पैसे छीने तथा बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के सदर थानाक्षेत्र में अपराधियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही लूटपाट और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला रविवार की सुबह का है, जब एफसीआई गोदाम के पास चाकू की नोक पर एक युवक से लूट की गई।

विज्ञापन

 
चाकू के बल पर युवक से लूट
पीड़ित युवक सचिन कुमार पतरघट थानाक्षेत्र के रेशना पामा गांव का निवासी है। वह अंबाला से अपने गांव लौट रहा था। वह बस स्टैंड पैदल जा रहा था कि रास्ते में अपराधियों ने उसे घेर लिया। चाकू की नोक पर तीन हजार रुपये नकदी, एक चांदी की सिकड़ी और मोबाइल छीन लिया। यह वारदात थाना से कुछ ही दूरी पर घटित हुई, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस सुरक्षा को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

 
बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम आदित्य विजन के एक कर्मचारी की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। यह घटना आदित्य विजन की दुकान के सामने हुई, जहां बाइक खड़ी थी। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे लेकर पीड़ित बेगूसराय के परोरा निवासी अवनीश सिंह ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नवरात्रि पर महिलाओं से चेन झपटी
वहीं, शनिवार को नवरात्रि के दशमी के दिन शहर के मंदिरों में उमड़ी भीड़ का अपराधियों ने फायदा उठाया। बड़ी दुर्गा मंदिर और थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने आई महिलाओं के गले से उचक्कों ने चेन और मंगलसूत्र छीन लिए। इस घटना में कई महिलाएं शिकार बनीं।
 
प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर शशि कुमारी की मां, धर्मशाला रोड निवासी गौरव तुलसियान की पत्नी, डीबी रोड निवासी पिंकू खेतान और दयानंद तुलसियान की पत्नी समेत अन्य महिलाओं के गहने उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा लिए। महिलाओं को इसका पता तब चला जब वे पूजा करके बाहर निकलीं और गले से चेन गायब पाई। घटना के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक उचक्के फरार हो चुके थे।

 
अपराध की बढ़ती घटनाओं से दहशत
सदर थानाक्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। चाहे वह चाकू के बल पर लूटपाट हो, महिलाओं से चेन झपटने की घटना हो या बाइक चोरी की वारदात, अपराधियों के बेखौफ व्यवहार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed