फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar crime: Fruit sellers and tempo drivers clashed over space in Saharsa

Bihar Crime: जगह को लेकर फल विक्रेता व टेंपो चालक भिड़े; मारपीट के बाद चली गोली…पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

Wed, 23 Oct 2024 01:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

Bihar Crime: सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस (रिफ्यूजी कॉलोनी चौक) पर टेंपो और फल विक्रेता के बीच जगह को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक हो गई। 
 

विज्ञापन
Bihar crime: Fruit sellers and tempo drivers clashed over space in Saharsa
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में टेंपो चालक व फल विक्रेता के बीच मारपीट के बाद गोलीबारी हो गई। बताया जा रहा है कि गोली फल विक्रेता के भाई मो एजाज के पैर को छुते हुए निकल गई। जिसे परिजनों ने पहले इलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जख्मी मो एजाज ने बताया कि उनके भाई मो आजाद चौक पर कई सालों से फल का ठेला लगाते हैं। मंगलवार को भी अन्य दिनों की तरह फल का ठेला लगाया था। कुछ देर बाद एक टेंपो वाला आया और उसे ठेला हटाने को कहा। जिसके बाद मेरे भाई ने कहा कि वह वर्षों से इसी जगह पर फल का ठेला लगाते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


हम घर पर थे, इसी दौरान जानकारी मिली कि भाई से झगड़ा हुआ है। वह भी वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग लाठी डंडे से मेरे भाई को मार रहे हैं। वह वीडियो बनाने लगे तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट की। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा मामले को शांत करवाया गया। कुछ देर बाद पुनः दस से पंद्रह युवक हथियार से लैस होकर आए और दोबारा से घेरकर मारपीट करने लगे और गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली दोनों पैर को छुते हुए निकल गई। बाद में लोग निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि सभी ने मेरे अलावा मेरे भाई मो आजाद और मो सज्जाद के साथ भी मारपीट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed