फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar by-election: Minister Neeraj Bablu verbally attacked Tejashwi on NDA's victory in Bihar by-election

Bihar by-election: 'तेजस्वी को झारखंड जाना पड़ेगा', बिहार उपचुनाव में एनडीए की जीत पर मंत्री नीरज बबलू का तंज

Sat, 23 Nov 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

बिहार की चारों विधानसभा उपचुनाव सीटों पर एनडीए की जीत के बाद पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी का आधार खत्म हो गया है और तेजस्वी को झारखंड में अपनी जगह तलाशनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Bihar by-election: Minister Neeraj Bablu verbally attacked Tejashwi on NDA's victory in Bihar by-election
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया जीत का जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चारों विधानसभा उप चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी का जमीर खिसक गया है। तेजस्वी यादव को झारखंड में जगह तलाशने के लिए हम पहले ही कहा था। अब साफ हो गया है कि तेजस्वी को झारखंड ही जाना पड़ेगा। पूरे देश के लिए नारा है 'बांटेंगे तो कटेंगे', एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। इसका नतीजा साफ आ गया है। बिहार के चारों सीट पर जीत हुई है। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आगे भी सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। सौ प्रतिशत सीट पर एनडीए की जीत होगी। मंत्री ने महाराष्ट्रा की जीत पर कहा कि यह प्रधानमंत्री के देश को आगे बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्य का परिणाम है। महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बिहार की जीत है। बिहार में सभी सीट पर जीत सौ फीसदी जीत है। आरजेडी जीरो पर आउट हो गई। रामगढ़ में तीसरे नंबर पर जाना पड़ा। आने वाले दिनों में आरजेडी का पत्ता साफ हो जाएगा। 2025 में एनडीए की जीत होगी ओर पुनः सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


इधर महाराष्ट्र और बिहार में बीजेपी की जीत को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक डॉ. आलोक रंजन ने भी अपने समर्थकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। बीजेपी विधायक डॉ. आलोक रंजन झा ने कहा की निश्चित रूप से आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से ऐतिहासिक जीत चाहे महाराष्ट्र के अंदर हो या या बिहार के अंदर हो या उत्तर प्रदेश के  अंदर हो सब जगह की जनता ने यह बताने का काम किया है। देश में डबल इंजन की सरकार विकास का काम कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृव में उसके विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम किया है। बिहार में एनडीए का एक सीट था जहां वहां हमलोग चार सीट जितने का काम किया। वहीं उत्तर प्रदेश में 7 सीट जितने का काम किया। निश्चित रूप से आने वाला समय जो बिहार का होगा वह पुनः एनडीए दो तिहाई मतों से जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed