फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: 40 workers working as daily wage earners in BNMU were removed, Registrar issued a letter

Bihar: BNMU में दैनिक पारिश्रमिक भोगी के रूप में काम कर रहे 40 कर्मी हटाए गए, रजिस्ट्रार ने जारी किया पत्र

Fri, 09 Aug 2024 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

Madhepura News: बीएनएमयू के कुलसचिव प्रो. विपिन कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बीएनएमयू में कार्य करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटाया गया है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: 40 workers working as daily wage earners in BNMU were removed, Registrar issued a letter
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में दैनिक पारिश्रमिक भोगी के रूप में काम कर रहे 40 कर्मियों को हटा दिया गया है। 42 दिन पहले इन कर्मियों को दैनिक पारिश्रमिक भोगी के रूप में काम पर लगाया गया था। हटाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी होते ही सभी कर्मियों में मायूसी छा गई है। इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी हैं, जो विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही काम कर रहे थे। उनकी नियुक्ति न होने पर संविदा या दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहे थे। इसके साथ ही कुछ नए लोगों को पूर्व कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर द्वारा जारी पत्र के आधार पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में कम पर लगाया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय ने पत्र जारी कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए पूर्व में जारी पत्र को निरस्त किया है। कुलसचिव ने कहा कि आगे होने वाली बहाली में ऐसे कर्मचारियों के लिए विश्वविद्यालय सहानुभूतिपूर्वक विचार प्रयास करेगी।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बीएनएमयू में दैनिक पारिश्रमिक भोगी के रूप में 40 तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हैं। इससे पहले अधिकांश कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे थे। बाद में संविदा पर बहाल कर्मचारियों को हटा दिया गया था। फिर 21 जून 2024 को दैनिक पारिश्रमिक भोगी कर्मी के रूप में रखा गया था, जिन्हें अब काम से हटा दिया गया है। कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. बिपिन कुमार राय ने 21 जून 2024 को जारी अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, कर्मियों को हटाए जाने से एक बार फिर से विश्वविद्यालय में आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बीते 20 दिनों में विवि ने ऐसे 57 कर्मियों को हटाया है। इससे पूर्व 16 जुलाई को बीएनएमयू के कुलसचिव ने पत्र जारी कर सात तृतीय वर्गीय कर्मी और 10 चतुर्थ वर्गीय कर्मी से कार्य न लेने का आदेश दिया था।


बीएनएमयू के कुलसचिव प्रो. विपिन कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बीएनएमयू में कार्य करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटाया गया है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed