KK Pathak : शिक्षा विभाग के आदेश ने मचाया हड़कंप, एक साथ 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर विभाग ने की कार्रवाई
Bihar : शिक्षा विभाग ने एक साथ 67 प्रखंड जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। विभाग के इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग का एक्शन एक बार फिर देखने को मिला है लेकिन इस बार यह कार्रवाई शिक्षकों पर नहीं बल्कि प्रखंड जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर हुई है। वह भी एक दो नहीं बल्कि एक साथ 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर। विभाग की इस कार्रवाई से पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
जानिए किस-किस जिलों में हुई है कार्रवाई
शिक्षा विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में विभाग का कहना है कि पूरे बिहार में कुल 25 जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
जिन जिन जिलों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है उसमें अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर,भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।
जानिए किस वजह से और किस तरह की हुई है कार्रवाई
प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के द्वारा आदेश जारी किया है जिसमें 25 जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। विभाग ने
बीईओ पर विभागीय कमान एवं कंट्रोल सेंटर का फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया है। विभाग ने उन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर अलग अलग तरह तीन तरह की कार्रवाई की है।
1. जिन पाखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है उनका वेतनं भुगतानको रोककर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
2. जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन पहले से स्थगित है उनके खिलाफ आरोप पत्र रखे गठित कर उपलब्ध कराए जाने का आदेश है। और
3. जो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूर्व से ही निलंबित हैं या जिन पर पूर्व से ही आरोप पत्र गठित है,उनके विरुद्ध पूरक आरोप पत्रगठित करते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा का आदेश है।
शिक्षा विभाग के इस कार्रवाई से पूरे बिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों में इस बात की चर्चा है।