{"_id":"680b39d9dfde85b65e07964d","slug":"kishanganj-news-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-was-returning-after-attending-a-wedding-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishanganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishanganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था युवक
Fri, 25 Apr 2025 12:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:59 PM IST
सार
किशनगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज के ठाकुरगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तरगाछ बसारत नगर निवासी अहमद रजा उर्फ सौदागर के रूप में हुई है। वह छत्तरगाछ बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
घटना रात करीब 9 बजे की है। अहमद अपने रिश्तेदारों के साथ बहन के ससुराल टप्पू झारबाड़ी में एक शादी समारोह में गया था। वापसी में वह अकेला बाइक पर था। डांगी बस्ती, आमगाछ पैक्स गोदाम के पास किशनगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News : नीतीश सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारी; देखें, अब किस जिले में कौन प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक अहमद को उनके पीछे आ रहे रिश्तेदार तुरंत किशनगंज अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता खतेबुल रहमान और मां अमेवी खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अहमद की शादी सिर्फ एक साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है।