Bihar News : नीतीश सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारी; देखें, अब किस जिले में कौन प्रभारी मंत्री
Bihar Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर दोनों उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी बदल दी है। किस मंत्री को अब किस जिले का प्रभारी बनाया गया है, देखें पूरी सूची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों की जिम्मेदारी बदल दी है। दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के जिला का प्रभार बदल दिया गया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, इसमें जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन की घोषणा की गई है। इस अधिसूचना द्वारा, पहले जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने आतंकी हमले पर उठाये सवाल
नीतीश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समेत कई जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इन मंत्रियों को अगले आदेश तक अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं किस मंत्री को कौन-कौन से जिले का प्रभार दिया गया...
- सम्राट चौधरी - पटना
- विजय कुमार सिन्हा - मुजफ्फरपुर
- विजय कुमार चौधरी - पूर्णिया, नालंदा
- बिजेन्द्र प्रसाद यादव - वैशाली
- डॉ. प्रेम कुमार - कैमूर
- श्रवण कुमार - समस्तीपुर, मधेपुरा
- संतोष कुमार सुमन - औरंगाबाद
- सुमित कुमार सिंह - सारण
- रेणु देवी - सिवान
- मंगल पाण्डे - दरभंगा
- नीरज कुमार सिंह - कटिहार
- अशोक चौधरी - सीतामढ़ी, जहानाबाद
- लेशी सिंह - मधुबनी
- मदन सहनी - सुपौल
- नीतीश मिश्रा - अररिया
- नितिन नवीन - बक्सर
- महेश्वर हजारी - खगड़िया
- शीला कुमारी - लखीसराय
- सुनील कुमार - पूर्वी चम्पारण
- जनक राम - पश्चिम चम्पारण
- हरी सहनी - अरवल
- कृष्णनंदन पासवान - गोपालगंज
- जयन्त राज - रोहतास
- जमा खान - किशनगंज
- रत्नेश सादा - जमुई
- केदार प्रसाद गुप्ता - भोजपुर
- सुरेन्द्र मेहता - बांका
- संतोष कुमार सिंह - भागलपुर
- संजय सरावगी - बेगूसराय
- डॉ. सुनील कुमार - गया
- जिवेश कुमार - नवादा
- राजू कुमार सिंह - शेखपुरा
- मोती लाल प्रसाद - शिवहर
- विजय कुमार गंडल - सहरसा
- कृष्ण कुमार मंटू - मुंगेर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.