फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khagaria: Firing on the victory of Congress candidate, Chand Yadav said in the video - Lungi nay aan chahiye

बिहार : लुंगी नहीं दिखे नहीं तो यादव कहेगा...,एमएलसी चुनाव में जीत पर कांग्रेस प्रत्याशी की जश्न में फायरिंग

Fri, 08 Apr 2022 10:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 10:10 AM IST
सार

यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही। इसके वीडियो में चांद यादव कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत पर खुशी प्रकट कर रहे हैं। उन्हें खुशी इतनी है कि वह एक-एक कर तीन बार गोलियां दागते हैं।

विज्ञापन
Khagaria: Firing on the victory of Congress candidate, Chand Yadav said in the video - Lungi nay aan chahiye
खगड़िया के मानसी में फायरिंग करते चांद यादव - फोटो : social media

विस्तार

बिहार विधान परिषद के चुनाव में खगड़िया से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की खुशी में मानसी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख बलबीर यादव उर्फ चांद यादव होश खो बैठे। उन्होंने अपनी रिवॉल्वर निकाली व दनादन हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। यादव ने इसका वीडियो भी बनवाया है। 

विज्ञापन

यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही। इसके वीडियो में चांद यादव कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत पर खुशी प्रकट कर रहे हैं। उन्हें खुशी इतनी है कि वह एक-एक कर तीन बार गोलियां दागते हैं। इसी दौरान उनके पास किसी वकील का फोन आता है। वह उससे बात करते हैं तो वह भी वीडियो में रिकॉर्ड हो जाती है। वह कहते हैं :-
विज्ञापन


अभी गोली फोडे़ेए छियै सर, कल तारिख छैय...कौन केस के? 
'अभी गोली फोडे़ेए छियै सर, कल तारिख छैय...कौन केस के?...ओ तअ पैसा भेज देबैय अकाउंट में'। इसका मतलब है कि अभी गोली चला रहा हूं, सर, कल कौन से केस की तारीख है, आपके खाते में पैसा डाल दूंगा सर। इसी बीच उनका फोन कट जाता है तभी वह वीडिया बनाने वाले से कहते हैं कि 'लुंगी नय आन चहिए, नय तो कहेगा यादवे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद यादव खगड़िया के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव के छोटे भाई हैं। उनकी भाभी पूनम देवी यादव भी जदयू के टिकट पर खगड़िया से तीन बार विधायक रही हैं। मामले में मानसी पुलिस ने कहा है कि वह वीडियो देखने के बाद कार्रवाई पर विचार करेगी। 

विधान परिषद की 24 सीटों में से आधे से ज्यादा पर राजग जीता, राजद को 6 पर जीत
बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल मतदान हुआ था। गुरुवार को हुई मतगणना में राज्य में सत्तारूढ़ राजग ने आधे से अधिक सीटों पर कब्जा कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने भी इस चुनाव में छह सीटें जीत कर अपनी सीटों की संख्या में सुधार करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि उसने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था जो किसी भी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा संख्या थी। इस चुनाव में चौकाने वाली बात यह है कि विद्रोहियों ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है।

भाजपा ने सात सीटों पर जमाया कब्जा
बिहार में सत्तारूढ़ राजग में शामिल भाजपा ने 12 पर चुनाव लड़ा था और उसने सात सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन पार्टी को सारण जैसी जगहों पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जो पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय की झोली में गया। राय एक अनुभवी भाजपा नेता थे, जो अपनी पुरानी सीट से टिकट से वंचित होने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।

बिहार की मुख्य विपक्षी दल राजद को भी मधुबनी (अंबिका गुलाब यादव) और नवादा (अशोक यादव) में बागी निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथों इसी तरह के अपमान का सामना करना पड़ा है। पूर्वी चंपारण में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर सिंह ने जीत हासिल की जबकि बेगूसराय से उसके अपने केवल एक उम्मीदवार राजीव सिंह ने पूर्व एमएलसी और भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार को पराजित कर जीत दर्ज की है।


जदयू ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में ही जीत हासिल की है। खली हुई 24 सीटों में पहले आठ सीटों पर जदयू का कब्जा था, इसबार जदयू ने अपनी तीन सीटें गंवा दी। हालााकि जदयू की इस जीत में मुख्यमंत्री के पैतृक जिला नालंदा (रीना यादव) में एक जोरदार जीत के अलावा मुजफ्फरपुर में दिनेश सिंह और भोजपुर में राधाचरण सेठ द्वारा भारी जीत भी शामिल है। दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने वैशाली में जीत हासिल की जहां उनके उम्मीदवार भूषण राय ने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed