फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Keep hungry to husbands not to vote for JD: nitish

'JDU को वोट न देने वाले पतियों को भूखा रखें पत्नियां'

Tue, 20 Oct 2015 12:23 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Keep hungry to husbands not to vote for JD: nitish

आमतौर पर विवादित बयानों से दूर रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान भी चुनावी रण में फिसलती जा रही है। बिहार के फुलवारी शरीफ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे नीतीश कुमार ने एक ऐसा ही बयान दे डाला है जिस पर सबकी त्यौरियां चढ़ती दिख रही हैं।

विज्ञापन


सभा के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि वोटिंग वाले दिन अगर उनके पति जेडीयू के निशान पर वोट नहीं डालते हैं तो उनको खाना न दें। जब तक वो जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों को वोट नहीं दे देते उन्हें भूखा रखें, उनसे एक दिन का उपवास करवाएं।
विज्ञापन


कहा कि महिलाएं घर के काम निपटाने से पहले वोट जेडीयू को वोट डालने का काम करें। इसके लिए अपने पतियों को भी तैयार करें। नीतीश के इस बयान पर भीड़ के बीच तालियां भी खूब बजी लेकिन विपक्षियों को उनका यह बयान नागवार गुजरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी फिसलती रही है नेताओं की जुबान

Keep hungry to husbands not to vote for JD: nitish

बिहार का चुनावी मैदान अब राजनीतिक दलों के लिए ऐसा अखाड़ा बन चुका है जिसमें राजनीतिक मर्यादा के सभी मायने ताक पर रखे जा चुके हैं। हर कोई एक से बढ़कर एक विवादित बयान देने में ही अपनी शान समझता है।

खासकर नीतीश के जोड़ीदार लालू यादव के बोल इस कदर तीखे होते जा रहे हैं कि चुनाव आयोग तक उन्हें हद में रहने की हिदायत दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी लालू पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनके निशाने पर सबसे ज्यादा हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सिपहसलार अमित शाह।

हालांकि विवादित बोलों के मामले में भाजपा और उसके सहयोगी दल भी पीछे नहीं हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तो अपने विवादित बयानों के लिए अपनी खास पहचान बना चुके हैं। जबकि भाजपा के सहयोगी दल हम के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू यादव को रावण जैसे संज्ञानों से नवाज चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed