{"_id":"5efdfc54cfb003502c1827df","slug":"karishma-rai-sister-in-law-of-tej-pratap-joins-rjd-before-bihar-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारण में तेजस्वी का खेल, राजद में शामिल हुईं तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारण में तेजस्वी का खेल, राजद में शामिल हुईं तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा
Thu, 02 Jul 2020 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
राजद में शामिल हुईं करिश्मा राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने सारण में बड़ी राजनीतिक चाल चली है। तेजस्वी ने पार्टी के असंतुष्ट नेता और भाई तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय का रुख शांत करने के लिए करिश्मा राय को पार्टी में शामिल किया है। करिश्मा तेजप्रताप की चचेरी साली और चंद्रिका राय की भतीजी हैं। पेशे से डॉक्टर करिश्मा गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुईं।
विज्ञापन
बता दें कि परसा से विधायक चंद्रिका राय ने अपनी बेटी एश्वर्या के तलाक के मामले के बाद से ही लालू यादव के परिवार के खिलाफ विरोधी रुख अपना लिया था। बिहार की राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि यह फैसला राजद ने चंद्रिका राय का मुकाबला करने के लिए लिया है। तेजप्रताप यादव और एश्वर्या के बीच तलाक के मामले के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं और इसका असर राजनीति में देखने को मिला है।
विज्ञापन
करिश्मा के राजद में शामिल होने के इस मौके पर पार्टी के कई नेता मौजूद थे। पार्टी में शामिल होते वक्त करिश्मा ने कहा, मैं पार्टी के सामाजिक और न्यायित आदर्शों को बनाए रखते हुए पार्टी के लिए काम करूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा का राजद में शामिल होने को राजनीतिक विशेषज्ञ विधानसभा चुनाव से पहले कड़वे हो रहे पारिवारिक संबंधों को ठीक करने की कोशिशों के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में पार्टी सूत्रों ने कहा कि राजद के शीर्ष नेताओं ने सारण के मतदाताओं को संदेश देने के लिए करिश्मा को पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पारिवारिक खटास के चलते आगामी चुनाव में चंद्रिका राय यहां राजद का चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं। हालांति, चंद्रिका राय ने अभी औपचारिक रूप से पार्टी नहीं छोड़ी है और भतीजी के पार्टी में शामिल होने पर भी उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।