फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kanhaiya said Giriraj has been hurt after he been sent from Nawada to Begusarai

गिरिराज पर कन्हैया का तंज, पाकिस्तान भेजने वाले मंत्री ने बेगूसराय को किया वणक्कम

Tue, 26 Mar 2019 11:31 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: sapna singla Updated Tue, 26 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya said Giriraj has been hurt after he been sent from Nawada to Begusarai
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

बिहार में नवादा की जगह बेगूसराय से टिकट मिलने से नाराज केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव न लड़ने का संकेत दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ मेरी सीट बदली गई है। केंद्रीय नेतृत्व से मेरी कोई शिकायत नहीं लेकिन सीट बदलने से पहले मुझसे पूछा तक नहीं गया। अब उनके बयान पर बेगूसराय सीट से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने तंज कसा है। कुमार का कहना है कि मंत्री नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गए हैं।

विज्ञापन




ट्विटर पर कन्हैया कुमार ने लिखा, 'बताइए, लोगों को जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले ‘पाकिस्तान टूर एंड ट्रेवेल्स विभाग’ के वीजा-मंत्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गए। मंत्री जी ने तो कह दिया 'बेगूसराय को वणक्कम''
विज्ञापन


गिरिराज ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व को बताना चाहिए कि ऐसा (सीट बदलना) क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो, टिकट बंटवारे से पहले सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को तवज्जो नहीं दी थी। सूत्र बताते हैं कि नवादा से टिकट कटने की आशंका के बाद से गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलकर इस बारे में बात करने वाले थे।

नवादा सीट लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में जाने के कारण उन्हें खाली सीट बेगूसराय से लोकसभा का टिकट दिया गया है। भाजपा नेता भोला सिंह के पिछले साल अक्तूबर में निधन हो जाने के बाद से बेगूसराय सीट खाली हो गई थी। 


गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव 2014 में बेगूसराय से चुनाव लड़ना चाहते थे, जोकि उनके गृहक्षेत्र बड़हिया (लखीसराय) से सटा हुआ है। तब, पार्टी ने उन्हें नवादा से टिकट दिया था और वह जीते भी थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed