{"_id":"660e8d2d344f88994f0a3d59","slug":"kaimur-news-9-people-injured-in-fighting-between-two-parties-over-farm-dispute-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaimur News: कोर्ट के स्टे के बाद भी जमीन में बोया गेहूं, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, हमले में 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaimur News: कोर्ट के स्टे के बाद भी जमीन में बोया गेहूं, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, हमले में 9 लोग घायल
Thu, 04 Apr 2024 04:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 04:51 PM IST
सार
कैमूर के भानपुर कूड़ारी गांव में 6 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे। मामले की जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
खेत में झगड़ा करते दोनों पक्षों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर कूड़ारी गांव में गेहूं की कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। यहां 6 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
खूब चला लाठी डंडा, विडीयो हुआ वायरल,दोनों पक्षों से 9 लोग घायल, इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों पक्षों से पांच लोग बनारस रेफर,बाकि घायलों का दुर्गावती पीएचसी में चल रहा इलाज, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी, मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर कूड़ारी गांव का है,
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरसों पहले राम पुकार यादव मुरारी गांव निवासी भानपुर मौज में 6 बीघा जमीन खरीदे थे। यहां वे गेहूं और धान की खेती करते आ रहे हैं। वहीं भानपुर के निवासी गोपाल यादव का कहना है कि बरसों से मेरे पूर्वज इस खेत पर फसल उगाते आ रहे हैं। खेत के मामले में दोनों पक्षों में झड़प हो चुकी है, जिसको लेकर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। कोर्ट ने 6 बीघा जमीन स्टे लागू किया है। यानी कि कोर्ट का फैसला जब तक नहीं आ जाता तब तक इस पर दोनों पक्ष के कटाई या बोवाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन
वहीं, इस विवाद को लेकर 11 नवंबर 2023 को दुर्गावती थाना में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को लेकर बैठक की। बैठक में कहा गया कि जब तक कोर्ट का फाइनल डिसीजन नहीं आ जाता तब तक किसी को भी जमीन पर कटाई या बोवाई नहीं करनी है। इसके बावजूद राम पुकार यादव ग्राम कुडारी के रहने वाले 6 बीघा जमीन पर गेहूं की बोवाई कर दी। गुरुवार सुबह गेहूं की कटाई करने पहुंचा तो वहां दूसरे पक्ष के गोपाल यादव ग्राम भानपुर निवासी ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।