फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   junior doctor strike

खत्म हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

Mon, 30 Jun 2014 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
junior doctor strike

आखिरकार बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। हड़ताल के चौथे दिन पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद शुक्रवार को डॉक्टर मान गए।

विज्ञापन


हड़ताल के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीज बेहद परेशान थे और चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई थी।

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने डॉक्टरों के काम पर लौट आने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ और जूनियर डाक्टरों के बीच मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों ने सुरक्षा और दोषी जवानों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 24 घंटे का समय दिया था।

मंगलवार की शाम से सभी जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह गुरुवार की शाम खुद अस्पताल प्रशासन और हड़ताली चिकित्सकों से मिले थे और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed