{"_id":"63d3ca706182e057d10de0b7","slug":"jumai-bihar-engineer-died-in-kuwait-under-suspicious-circumstances-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर जमुई के इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 30 साल से विदेश में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर जमुई के इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 30 साल से विदेश में था
Fri, 27 Jan 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:29 PM IST
सार
शुक्रवार को जुमई के इंजीनियर का शव कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर कुवैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक मुन्ना मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुवैत के एक निर्माणाधीन एयरपोर्ट में लगे जमुई के इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। कुवैत पुलिस इंजीनियर के मौके मामले में जांच कर रही है। मृतक इंजीनियर की पहचान जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा गांव निवासी मो. इब्राहिम मलिक पुत्र मो. मुन्ना मलिक उर्फ नौशाद मलिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मुन्ना मालिक बीते 30 साल से विदेश में ही रह रहा था। अभी वह कुवैत में रह कर नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में लगा था। शुक्रवार सुबह उसका शव कुवैत के निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिफ्ट में जाने वाले रास्ते में पड़ा मिला। इंजिनियर मुन्ना मलिक के शव मिलने की सूचना पर कुवैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक इंजीनियर के परिजनों ने बताया कि मुन्ना मलिक 30 सालों से विदेश में रह रहा था। वह छुट्टी पर घर आया-जाया करता था। मृतक के रिश्तेदार मो. मोती ने बताया कि मुन्ना मलिक काफी सीधे स्वभाव का था। वह जब भी विदेश से कैथा आता था सभी से मिलकर ही वापस जाता है। उसके तीन बेटियां हैं जो रांची में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन