{"_id":"58281c854f1c1b6729b3bf3d","slug":"journalist-shot-after-the-murder-of-hawker-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पत्रकार की हत्या के बाद हॉकर को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पत्रकार की हत्या के बाद हॉकर को मारी गोली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
बिहार में शनिवार को सासाराम में एक पत्रकार की हत्या के बाद रविवार को बेगूसराय में एक हॉकर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिले के नावकोठी थाने के छतौना निवासी 42 वर्षीय हॉकर सिकन्दर सिंह की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गयी जब वह मंझौल से अखबार लेकर नावकोठी आ रहे थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसके शरीर पर छह गोलियां मारी। इसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। नावकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार राय सहित सशस्त्र बल ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि सिकन्दर हर रोज की भांति चार बजे सुबह अखवार के लिए मंझौल निकले और अखबार लेकर विभिन्न गांवों में बांटते हुए जैसे ही नावकोठी गांव में प्रवेश किये कि आरा मील के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह लगभग दस वर्षों से अखबारों को बेचते थे।
विज्ञापन