जनता परिवार के साथ आना चाहता है झारखंड मुक्ति मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव से ऐन पहले सपा और एनसीपी के निकलने के बाद नीतीश-लालू को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का सहारा मिल सकता है। जेएमएम ने इस गठबंधन में शामिल होने को लेकर रुचि दिखाई है।
इस मामले में मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
नीतीश-लालू से मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा कि जेएमएम भी भाजपा को रोकना चाहती है, इसीलिए वह महागठबंधन में शामिल होना चाहती है।
सीट बंटवारे पर बात जारी
सोरेन ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि 2010 के चुनाव में हमारी पार्टी ने बिहार-झारखंड सीमा से लगे इलाकों में खासा वोट हासिल किया था। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर बात जारी है।
जल्द ही पता चल जाएगा। बिहार में जेएमएम ने पिछले चुनाव में एक सीट जीती थी।
तत्कालीन बिहार के मंत्री और वर्तमान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह ने चकई सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद सुमित जदयू से होते हुए मांझी की ‘हम’में पहुंच चुके हैं।