फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram manjhi news: Jitan Ram Manjhi Coronavirus positive, bihar Coronavirus cases updates

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित, राज्य में पांच लोगों की कोविड-19 से मौत

Mon, 14 Dec 2020 08:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 14 Dec 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Jitan Ram manjhi news: Jitan Ram Manjhi Coronavirus positive, bihar Coronavirus cases updates
जीतन राम मांझी - फोटो : Social Media

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। मांझी ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, उनसे आग्रह है कि कृपया वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।'

विज्ञापन


वहीं, देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। रविवार को सूबे में 500 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। वहीं इस दौरान पांच मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,43,248 हो गई है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1321 हो गई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5,189 है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed