{"_id":"5fdb22708ebc3e3d4661478b","slug":"jitan-ram-manjhi-demands-chief-minister-nitish-kumar-and-ask-for-liquor-ban-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : शराबबंदी कानून को लेकर जीतन राम मांझी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : शराबबंदी कानून को लेकर जीतन राम मांझी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश से की ये मांग
Thu, 17 Dec 2020 02:48 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
जीतन राम मांझी
- फोटो : ANI
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसके बाद बिहार की राजनीति फिर से गरमा गई है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून को लेकर एक मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को मांझी ने एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वो शराबबंदी कानून की सख्ती की वजह से जेल में बंद गरीब लोगों की जमानत की व्यवस्था कराएं। शराबबंदी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।
विज्ञापन
@NitishKumar शराबबंदी क़ानून को सख़्ती से लागू करने के लिए बंधाई।
विज्ञापन विज्ञापन
परन्तु अनुरोध है कि वैसे गरीब जो शराबबंदी क़ानून के तहत छोटी गलती के लिए तीन महीने से जेल में बंद हैं उनके जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।
उनके परिवार के मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण उनके बच्चे भूखें हैं। — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 17, 2020
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार से अनुरोध है कि वैसे गरीब जो शराबबंदी कानून के तहत छोटी गलती के लिए तीन महीने से जेल में बंद हैं , उनकी जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उनके परिवार के मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण उनके बच्चे भूखे हैं।
बता दें कि बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी कानून लागू है और इसके तहत सजा और जेल का प्रावधान है। मांझी की यह मांग ऐसे समय में आई है, जब बिहार में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने इस कानून को खत्म करने की मांग की है।
मांझी के ट्वीट पर जदयू ने सफाई दी है। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि मांझी एनडीए का हिस्सा हैं। उन्होंने जो मांग रखी है, उस पर सभी घटक के नेता विचार करेंगे। शराबबंदी कानून बिहार को बदलने वाला है।