{"_id":"65992cfb2da2c50a330e0787","slug":"jewelery-worth-rs-15-lakh-stolen-from-jewelery-shop-in-muzaffarpur-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के जेवरात चोरी, लगातार हो रहीं घटनाओं से दहशत में कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के जेवरात चोरी, लगातार हो रहीं घटनाओं से दहशत में कारोबारी
Sat, 06 Jan 2024 04:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:05 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में एक ज्वेलरी शॉप से चोर 12 लाख रुपये के गहने चुराकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपी जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हे7
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोर यहां से करीब 12 लाख रुपये की ज्वेलरी के साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। वारदात जिले के मुसहरी थाना इलाके की है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात मुसहरी थाना क्षेत्र के मनिका चौक पर स्थित मनोकामना ज्वेलर्स में हुई। ज्वेलरी कारोबारी दीपक कुमार शुक्रवार देर शाम शॉप बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने कॉल कर उन्हें सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दीपक दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोर दुकान से करीब 12 लाख रुपए के गहने चुरा ले गए थे। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठाकर ले गए थे। इसके बाद दीपक ने वारदात की सूचना मुसहरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
मनोकामना ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया है कि रोज की तरह उनका भाई उदय कुमार शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर को चला गया था। सुबह स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में रखा सारा सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन