फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jehanabad: Former Union Minister RCP Singh refuted the statement of JDU MP Devesh Chandra Thakur

Jehanabad: देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर आरसीपी सिंह बोले- 'बिना दल के समर्थन के सांसद बनना असंभव'

Thu, 01 Aug 2024 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का खंडन किया, जिसमें ठाकुर ने कहा था कि वह अपने बलबूते सांसद बने हैं। 

विज्ञापन
Jehanabad: Former Union Minister RCP Singh refuted the statement of JDU MP Devesh Chandra Thakur
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के उस बयान का खंडन किया है, जिसमें ठाकुर ने कहा था कि मैं अपने बलबूते सांसद बना हूं। मुझे जदयु और आर बीजेपी का वोट नहीं मिला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का ये कहना सरासर गलत है। बगैर किसी दल के टिकट पर दल का समर्थन लेकर संसद बन जाए ये तो संभव नहीं है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की बात का मैं समर्थन नहीं करता हूं। 

विज्ञापन


आरसीपी सिंह ने नया दल बनाने के सवाल के जवाब में साफ कहा कि फिलहाल भाजपा में हैं और आगे भी रहेंगे। किसी नए दल के गठन का कोई औचित्य नहीं है। यह सब खबर बे बुनियाद है। उन्होंने बिहार में बढ़ते क्राइम के संबंध में पूछे गए सवाल पर साफ तौर पर कहा कि 2005 के पूर्व बिहार की क्या हालत थी सब लोग जानते हैं। जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सत्ता संभाली है तब से अपराध का ग्राफ गिरा है। पहले जातीय उन्माद होता था जातीय नरसंहार कराई जाती थी। अब इन सब पर रोक लग गई है। 
विज्ञापन


जहानाबाद में ही कई जातीय नरसंहार हुए, लेकिन जब से 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली है तब से इस पर ब्रेक लगा है। हां यह बात जरूर है कि 2005 से 2010 का शासन काल अच्छा रहा था। उस समय स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा दी जाती थी। उसी के तर्ज पर आज भी काम करने की आवश्यकता है। फिलहाल क्राइम का कैटिगिरिया अलग-अलग होती है, लेकिन जब अपराध होता है तो उसका उद्वेदन भी करने के लिए पुलिस तत्पर रहती है। आरसीपी सिंह जहानाबाद जिला मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed