{"_id":"33aeec2c4798feab413cf6b466eb2819","slug":"jeetan-ram-manjhi-will-join-nda-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझी मिले शाह से, एनडीए गठबंधन में शामिल होंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझी मिले शाह से, एनडीए गठबंधन में शामिल होंगे!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jun 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर एक बार फिर सियासी गलियारे में गर्मी तेज कर दी है। राजनीति गलियारे में जीतन राम मांझी की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार की राजनीतिक में महादलित वोटों को अपने पाले में लाने के लिए कोई भी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक अगर जीतन राम मांझी एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाते हैं तो बीजेपी की राह बिहार में ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
उधर बिहार की राजनीति में राजद और जदयू के बीच हुए गठबंधन और नीतिश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की सहमति बनने से बीजेपी की परेशानी बढ़ गई थी। अगर एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी शामिल होते हैं तो बीजेपी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन