फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU will go to Assam on issue of civil citizenship

सिविल सिटीजनशिप पर जदयू ने अपनाई भाजपा से अलग राह, जाएगी असम

Mon, 21 Jan 2019 05:32 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 21 Jan 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
JDU will go to Assam on issue of civil citizenship

सिविल सिटीजनशिप के मसले पर जदयू ने भाजपा से अलग राह अपनाते हुए असम जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर रविवार को हुई पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में सिविल सिटीजनशिप का विरोध करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं जदयू इसके खिलाफ असम गण परिषद की प्रस्तावित रैली में भी शामिल होगा। पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर और केसी त्यागी असम जाएंगे। 

विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को विस्तार देने का फैसला हुआ। बिहार से बाहर लक्षद्वीप में भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तीन घंटे की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जदयू किसी विवादित मसले पर भाजपा को आंख मूंद कर समर्थन नहीं करेगा। हम राजग का हिस्सा हैं और हमारा एजेंडा साफ है। त्यागी ने कहा कि रैली से ममता बनर्जी का कद बढ़ा है और वो प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed